फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर डाककर्मियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पांच सूत्री मांगों को लेकर डाकघर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी। पूरे दिन हड़ताल पर रहने के कारण डाकघर में लेनदेन से लेकर सभी कार्य ठप हो गए। हड़ताल के चलते अपने कार्यों से डाकघर पहुंचे ग्राहक मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

डाकघर के कर्मचारियों की मांग थी कि सीडीएस कर्मचारियों को नियमित किया जाए। मृतक आश्रित कोटे को शतप्रतिशत लागू कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। इसी तरह डाकघर में पिछले कई वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती एवं कर्मचारियों को समय से पदोन्नति की व्यवस्था की जाए। डाकघर कर्मियों कहना था कि यदि शीघ्र ही सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो देशभर के डाककर्मी सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। उधर दूसरी तरफ डाककर्मियों की हड़ताल के चलते लाखों रुपये के लेनदेन सहित डाकविभाग के सभी कार्य ठप रहे।
हड़ताल में छिबरामऊ डाकघर के कर्मचारियों सहित सिकंदरपुर उप डाकघर, सरायप्रयाग उप डाकघर, सकरावा उप डाकघर, विशुनगढ़ उप डाकघर के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान संजय यादव, अनुज शर्मा, सर्वेश मिश्रा, सुभाष शाक्य, राजकिशोर सैनी, धीरेंद्र भदौरिया, श्यामबाबू तिवारी, बृजमोहन सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेश पाल सिंह, आकाश, सौरभ द्विवेदी, संजीव शुक्ला, जगदीश कठेरिया, सुरेश सिंह, अखिलेश द्विवेदी, नरेंद्र सिंह चैहान, हरनाम सिंह सहित कई डाककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें