फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं हल न होने से भट्ठा मालिक खफा

Sat, 14 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याएं हल नहीं होने से ईंट-भट्ठा मालिकों में रोष व्याप्त है। पूर्वी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर हुई ईंट निर्माता समिति की बैठक में तय किया गया कि सोमवार को सुबह 10 बजे समिति का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर समस्याएं हल करने की मांग करेगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए पर्यावरण लाइसेंस के मुद्दे पर जनपद के समस्त ईंट भट्टा मालिक चार माह से हड़ताल पर हैं। इसके कारण नई ईंटों की पथाई और पकाई बंद चल रही है। स्टाक में जमा ईंट कम होते जाने के साथ ही रेट बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ती जा रही है।

उपाध्यक्ष सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण लाइसेंस को लेकर सभी भट्ठा मालिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि इस बारे में न तो कोई दिशा-निर्देश जारी किए गए और न ही कोई जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत में ईंट भट्ठों की न तो रायल्टी जमा की जा रही और न ही नवीनीकरण हो रहा है।
विज्ञापन


ईंटों के लिए मिट्टी खनन की नीति भी स्पष्ट नहीं है। महामंत्री ज्ञानचंद्र ने कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे समिति का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर समस्याएं हल करने की मांग करेगा। बैठक में संरक्षक वंशीधर, रामनरेश दुबे, पप्पी तिवारी, विमल गुप्ता, प्रदीप कटियार, पप्पू यादव, नसीम, राजीव गुप्ता, विजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें