फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

Mon, 24 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
netaji
विज्ञापन
उमर्दा के ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव के खिलाफ 29 अप्रैल को तिर्वा ब्लाक सभागार में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उधर, अविश्वास प्रस्ताव के लिए सपा व भाजपा समर्थक तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिले में भाजपा समर्थक नेताओं ने पहला अविश्वास प्रस्ताव उमर्दा के ब्लाक प्रमुख व सपा नेता इंद्रेश यादव के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा था। भाजपा नेता अजय वर्मा ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक के साथ जिलाधिकारी को उमर्दा ब्लाक के 145 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हलफनामे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दिया था। इस पर जिलाधिकारी ने 29 अप्रैल की दोपहर ग्यारह बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार यादव को मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

एसडीएम ने बताया कि 29 अप्रैल को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से उमर्दा के सभी 145 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नोटिस भेजकर 29 अप्रैल की दोपहर ग्यारह बजे तिर्वा ब्लाक के सभागार में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़ थानों की पुलिस के अलावा पीएसी की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, अविश्वास प्रस्ताव के लिए भाजपा नेता अजय वर्मा व मौजूदा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में जुटाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। दोनों दावेदार सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संबंधित गांव में जाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बीडीसी सदस्यों को मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें