फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह कर ससुराल पहुंची प्रेमिका ने दी थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। प्रेम विवाह कर सुसराल पहुंची प्रेमिका ने सास, ससुर और देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में काम करता था। वहीं पर एक बच्चे की मां साथ में काम करती थी। दो साल पहले दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में युवक दिल्ली से घर आ गया। युवक की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी पर प्रेमिका 12 मई को थाने आ पहुंची। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने महिला के प्रेमी को बुलाकर संग रहने का दबाव बनाया। पुलिस की बात पर युवक प्रेमिका को लेकर घर चला गया। प्रेमिका को घर में देख हंगामा हो गया। पुलिस के भय से कोई कुछ नहीं कर सका। 18 दिन तक प्रेमिका के साथ रहने वाला प्रेमी बिना बताए घर से चला गया। प्रेमी के घर से जाते ही उसके माता, पिता, भाई ने घर से भगाने के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को महिला का उत्पीड़न कर ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता फिर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने उसे घर के अंदर कराया। बात न बनने पर पीड़िता ने पुलिस को उत्पीड़न की तहरीर दी है। वहीं सीओ दीपक दुबे का कहना है कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार को मामले की जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें