फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में प्रधान के पिता को गोली मारी

विज्ञापन
नफीस अली। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। चुनाव की रंजिश के चलते प्रधान के पिता को हमलावरों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह तड़के गांव की मस्जिद में पैदल नमाज पढ़ने जाते वक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बढ़ गया। एसपी के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के गांव सरोतोप निवासी नूर आलम की गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान से चुनाव की रंजिश चल रही है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नूर आलम के 51 वर्षीय पिता नफीस अली गांव की मस्जिद में पैदल नमाज पढ़ने जा रहे थे। आरोप है कि रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटों ने अज्ञात साथियों के साथ नफीस अली पर हमला कर गोली मार दी। गोली नफीस अली की आंख में लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी पर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंच गए। नफीस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। बेटे नूर आलम ने कानपुर के नर्सिंग होम में पिता को भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

सालों से चल रहा खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े हुई थी प्रधान की हत्या
सारोतोप गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर करीब 20 सालों से खूनी खेल चल रहा है। मतदान के दौरान गांव में दो पक्षों के बीच कई बार धारदार हथियार चले। 2005 में दिनदहाड़े प्रधान मुस्तकीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें नफीस अली, जहीर अली, नौशाद समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें