फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो साल से अन्नपूर्णा भवन के भुगतान के लिए भटक रहे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मनरेगा में सामग्री मद में साल 2024-25 की बकाया में से भुगतान के लिए शासन ने 32 करोड़ रुपये में से करीब चार करोड़ 48 लाख 89 हजार का भुगतान किया गया है। भुगतान पूर्ण न होने पर प्रधान परेशान हैं। सबसे अधिक सौरिख ब्लाॅक को भुगतान हुआ है। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के बाद भुगतान के लिए प्रधान भटक रहे हैं।
विज्ञापन




उपायुक्त श्रम रोजगार दिनेश कुमार यादव ने बताया कि भुगतान के लिए ब्लॉक वार सीमा भी निर्धारित की गई है। बताया कि शासन में बकाया चल रहे सामग्री मद में 32 करोड़ रुपये के सापेक्ष 14 प्रतिशत रुपये ही अवमुक्त किए गए हैं। उसी अनुपात में ब्लॉकों में भी भुगतान किया गया है ताकि समय से भुगतान आपूर्तिकर्ता फर्मों को मिल सके।
कहा कि मनरेगा के तहत सड़क, अमृत सरोवर, खेल मैदान, मनरेगा पार्क, अन्नपूर्णा भवन समेत अन्य काम कराए जाते हैं। इनका भुगतान मनरेगा सामग्री के तहत किया जाता है। करीब दो दिन पहले शासन स्तर से 14 प्रतिशत ही धनराशि आवंटित की गई है। 32 करोड़ छह लाख 34 हजार के सापेक्ष चार करोड़ 49 लाख 89 हजार का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

छिबरामऊ को 97.52 लाख, गुगरापुर 16.16 लाख, हसेरन 53.73 लाख, जलालाबाद 8.17 लाख, सदर 36.29 लाख, सौरिख 116.03 लाख, तालग्राम 33.84 लाख और उमर्दा ब्लाॅक को 87.4 लाख का भुगतान किया गया है। जनपद के सभी ब्लॉकों में मनरेगा सामग्री का 27 करोड़ रुपये बकाया है। जल्द और बजट आने की उम्मीद है। बजट मिलते ही भुगतान किया जाएगा।



इनसेट

रैगावां के प्रधान ने की अफसरों से शिकायत

जनपद में मनरेगा की ओर से वर्ष 2023-24 में बनाए गए अन्नपूर्णा भवन का भुगतान अटका है। जलालाबाद ब्लाॅक के रैगावां की प्रधान मीरा देवी और उनके पति व प्रधान प्रतिनिधि बालक राम मनरेगा भुगतान के लिए करीब दो वर्ष से ब्लॉक के चक्कर लगा लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत अन्नपूर्णा भवन बनवाया था। उसका अभी तक पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। डीसी मनरेगा दिनेश यादव ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें