फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल में बिजली गुल, हंगामा

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में मरीजों पर हवा करते तीमारदार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार को चार घंटे और गुरुवार को एक घंटे बिजली गुल रही। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था से नाराज तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

सौ शय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय की बिजली बुधवार शाम गुल हो गई। लगातार चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के वीआईपी व गायनी वार्ड में लगा इनवर्टर डाउन हो गया था। अस्पताल में लगा जेनरेटर चालू नहीं हो सका। इस पर तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। गुरुवार को दोपहर में एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार इन पर पंखा झलते रहे। 220 ट्रांसमिशन की ओर से बताया गया कि अस्पताल फीडर का तार टूट गया था। ऐसे में अस्पताल की लाइन को बदलवाकर पोल को ऊंचा किया जा रहा है। इससे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में लगे जेनरेटर में फाल्ट आ गया है। इंजीनियर बुलाकर सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें