फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते 65 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
मुंसिफी परिसर में हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के चलते नगर सहित आसपास के 65 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के तीनों फीडरों के अलावा प्रेमपुर, मंडी व पंथरा फीडर को गुरुवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश के चलते बंद कर दिया गया। सुबह सात बजे के करीब आपूर्ति शुरू की गई। इस दौरान मुंसिफी परिसर में हाईटेंशन लाइन पर बिजली का तार गिर गया। सब्जी मंडी में हाईटेंशन लाइन पर इमली का पेड़ गिर गया। हमीरपुर गांव में बिजली पोल टूटकर गिर गया। बारिश और जलभराव का सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। नगर के सभी मोहल्लों के साथ ही 65 गांवों की बिजली दिनभर गुल रही। इससे लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। दिन भर बिजली न आने से इनवर्टर डाउन हो गए। महिलाओं को खाना बनाने व अन्य दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जेई अजय अवस्थी ने बताया कि पेड़ों को कटवाया जा रहा है। आपूर्ति को बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से नगर के अलावा क्षेत्र के 45 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें