वेट लिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट शालिनी को सम्मानित करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। मुजफ्फरनगर में नवंबर माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान 140 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीतने वाली नगला बरी की शालिनी को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सम्मानित किया। उन्होंने प्रतीक चिह्न भेंट कर कहा कि शालिनी ने गौरवान्वित किया है।
पूर्व राज्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ प्रेमपुर क्षेत्र के ग्राम नगला बरी पहुंचीं। गांव के अनिल जाटव की पुत्री शालिनी को राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शालिनी जैसी प्रतिभाशाली बेटी से सभी को सीख लेनी चाहिए। शालिनी उन बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो घर की दहलीज को लांघने में झिझकती हैं। शालिनी ने गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह क्षेत्र का गौरव हैं।
वहीं शालिनी ने सितंबर माह में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया था। इस दौरान गीता देवी, प्रधान कौशल किशोर दीक्षित, विनय पांडेय, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विवेक दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।