फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटा ने कांग्रेस, आप समेत 19 प्रत्याशियों को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 19 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इनकी अपेक्षा मतदाताओं को नोटा अधिक पसंद आया है। इसको लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

विधानसभा सदर सुरक्षित सीट के कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़े। यहां नोटा को 1674 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार मनोज को 322, राज कठेरिया को 361 और सुनील को 909 मत मिले। छिबरामऊ सीट से नोटा को सबसे अधिक 1775 वोट मिले। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्र को 1194, बहुजन मुक्ति पार्टी के अर्जुमन को 189, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के अंकित पाल को 235, आम आदमी पार्टी के डॉ. चंद्रकांत यादव को 470, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से लालू यादव को 183, निर्दलीय प्रत्याशियों में अमोल दीक्षित को 231, इमरान बेगम को 308, मोहम्मद कमर को 196, नूरुल शम्स को 525 और संजय को 1282 वोट मिले।
विधायक की बेटी भी नोटा से पिछड़ीं
तिर्वा में नोटा को 1128 लोगों ने मत दिए। इस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गीता देवी को 826, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी रामपाल को 430, विकास इंसाफ पार्टी के रामशरन राजपूत को 174, भारतीय वंचित समाज पार्टी से रूबीनाज को 167, निर्दलीय प्रत्याशी गया प्रसाद को 267, भाजपा तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत की बेटी रंजना सिंह को 788 और सत्यप्रकाश को 612 वोट ही मिले।
विज्ञापन

नोटा से भी छोटा हो गया कांग्रेस का कद
कन्नौज। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में नोटा को कुल 4577 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 2980 वोट ही मिल सके। इसमें तिर्वा विधानसभा में पार्टी का प्रत्याशी नहीं था। अगर छिबरामऊ और कन्नौज के ही नोटा को मिले मतों को जोड़ें तो 3449 वोट ही निकले। फिर भी नोटा को 469 वोट अधिक निकले। तिर्वा में 1128 मत नोटा के गिने गए। छिबरामऊ में 1775 और कन्नौज में 1674 नोटा के वोट निकले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें