फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल को हमने नहीं चाचा शिवपाल ने था हराया: ओवैसी.......

विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी व मौजूद प्रत्याशी डॉक्टर सुनील दिवाकर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सपा के गढ़ में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के साथ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भाजपा और सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लग रहे हैं कि वे सपा को हराने आए। इससे पहले तो वे यूपी में नहीं आए फिर डिंपल को उन्होंने कैसे हरा दिया। अखिलेश की पत्नी डिंपल को उन्होंने नहीं बल्कि चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा से मिलकर हराया था।
विज्ञापन

शहर के हाजी शरीफ स्थित उर्स मैदान में एआईएमआईएम प्रत्याशी डॉक्टर सुनील दिवावर के समर्थन में ओवैसी ने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के नाम से वे लोग गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने पर बाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश के सीएम होंगे। इसमें अल्पसंख्यक और दो अति पिछड़े समाज के डिप्टी सीएम होंगे। ओवैसी ने कहा कि 20 फरवरी को महिलाएं हिजाब और नकाब में मतदान करें।
वहीं छिबरामऊ के सिकंदरपुर स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र से भटक चुकी है। गठबंधन प्रत्याशी चंदन पठान, तिर्वा विधानसभा प्रत्याशी रामेंद्र शाक्य व कन्नौज सदर प्रत्याशी सुनील दिवाकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें