फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवतारी पुरूष थे राम, उन्हें कौन ला सकता है: सलमान खुर्शीद

विज्ञापन
जनसभा में मौजूद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। समधन में कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्रा के समर्थन में गुरुवार को आयोजित जनसभा में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि हम राम को लाए हैं। सब जानते हैं राम अवतारी थे। हम सभी छोटे से इंसान हैं। राम से ही हम सभी की पहचान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुत्र अगर कहे कि उसके मां-बाप की पहचान उससे है, तो यह बेमानी होगा। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। कांग्रेस किसान, मजदूर व श्रमिकों की पार्टी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, अजय पांडेय, जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, अखलाक हुसैन सिद्दीकी, डॉ. जहीर कलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें