बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बसपा प्रत्याशी अजय वर्मा। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। बहुजन समाज पार्टी ने अजय वर्मा को विधानसभा प्रत्याशी बनाया है। इसकी खबर लगते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह उनके समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अजय वर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
उमर्दा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने भाजपा से टिकट न मिलने पर दो दिन पूर्व जनता की भावना की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थामा लिया। गुरुवार को बसपा हाई कमान ने उन्हें तिर्वा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। अजय वर्मा ने जीत का दावा किया है।
राजनीति पृष्ठभूमि
अजय वर्मा वर्ष 1996 में भाजपा से मंडल उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 1998 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2000 में भाजपा से लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 2007 में भाजपा जिला महामंत्री रहे। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व पदयात्रा एवं मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियानों में जिला संयोजक का दायित्व निभाया। वर्ष 2020 में मंडल प्रभारी कन्नौज देहात का दायित्व मिला। वर्तमान समय में क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। इसके साथ विधानसभा प्रभारी भोजपुर जनपद फर्रुखाबाद का दायित्व भी निभा रहे थे। इस बीच भाजपा से त्याग पत्र देकर अलविदा कर दिया। वर्तमान में उमर्दा विकास खंड के ब्लाक प्रमुख भी हैं।