बाबा गौरीशंकर मंदिर में पूजा करने के बाद जयघोष करते पूर्व कमिश्नर असीम अरुण, मौजूद पत्नी ज्योत्स?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बुधवार को तिर्वा के अन्नपूर्णा और शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में माथा टेका। इसके बाद दोपहर के समय भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रण पर मंथन किया।
पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सोमवार को अपने पैतृक गांव गौरव पुरवा पहुंचे थे। दो दिन गांव में स्थानीय और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। उसके बाद बुधवार सुबह तिर्वा के प्राचीन मां अन्नपूर्णा के मंदिर में परिवार के साथ पहुंचकर दर्शन किए। बाबा गौरीशंकर मंदिर में पत्नी और दोनों बेटों के साथ पहुंच कर पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कमिश्नर असीम अरुण का स्वागत किया।
दोपहर करीब दो बजे असीम अरुण भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर संवाद किया। जमीनी हकीकत के बारे में भी कार्यकर्ताओं से जानकारी की। देर शाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मेहंदीघाट पहुंचकर गंगा आरती की। इस दौरान कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, वीर सिंह भदौरिया, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, सौरभ कटियार, रामू कठेरिया, विशाल शुक्ला, अमन मिश्रा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।