फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दरोगा की कार में मारी टक्कर 

Sat, 31 Jul 2021 06:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी. कन्नौज

सार

चिकित्सालय जा रहे दरोगा की खड़ी कार में सामने की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दरोगा ने युवक से कार की मरम्मत कराई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिबरामऊ में सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय जा रहे दरोगा की खड़ी कार में सामने की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दरोगा ने युवक को रोक लिया और उसको क्षतिग्रस्त कार ठीक कराने के लिए कहा । दरोगा ने युवक को  कार ठीक कराए जाने के बाद ही जाने दिया। 
विज्ञापन

शनिवार को नादेमऊ चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह किसी काम से सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सामने से बाइक सवार आता दिखाई दिया। वह पीछे देखते हुए बाइक चला रहा था। बाइक सवार से बचने के लिए उन्होंने कार को सड़क के किनारे रोक लिया। इसके बाद भी उसने कार में टक्कर मार दी। आग बबुला हुए रोगा ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।मौके पर काफी संख्या में भीड़ भी लग गई।  

दरोगा ने लोगों को बताया कि सि बाइक सवार के पास हेलमेट नहीं और शराब का नशा किए हुए था। युवक ने अपना नाम निजाम अली निवासी शाहजहांपुर बताया। इस दौरान भीड़ एकत्र होने से वहां हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में बाइक सवार ने दरोगा की क्षतिग्रस्त कार को सही कराया उसके बाद ही बाइक सवार को दरोगा ने जाने दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें