तिर्वा में मार्च करती पुलिस टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पुलिस अफसरों ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर व कस्बों में मार्च किया। लोगों से घर में रहने की अपील की गई।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ शहरी क्षेत्र में मार्च किया। मार्च सदर कोतवाली से शुरू हुआ। पुलिस बल ग्वाल मैदान, बड़ा बाजार, लाखन तिराहा, सब्जी मंडी, पीतल मंडी, चिरैयागंज, अजय पाल, छोटा चौराहे आदि जगह पहुंचा। लोगों से बेवजह घर से न निकलने की अपील की गई। कहा गया कि जरूरी काम होने पर मास्क लगाकर बाहर निकलें।
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने कस्बे के मुख्य मार्ग समेत गलियों में मार्च किया। लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। बेवजह गलियों में घूम रहे लोगों को खदेड़ कर घर के अंदर भेजा।