फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मई से शुरू होगा कापियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा। यह 25 मई तक चलेगा। उपनियंत्रक, हेड परीक्षक, परीक्षक समेत कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने मूल्यांकन केंद्रों पर सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन केंद्रों में अधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। केंद्रों को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजर, साबुन, पेपर आदि के इंतजाम रहेंगे। परीक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। ग्लव्स पहनने होंगे। परीक्षक दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे। मूल्यांकन शुरू करने से पहले उत्तर पुस्तिकाओं को सैनिटाइज किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी परीक्षकों और कर्मचारियों के जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किए जाएंगे। सभी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाएगा। इससे कि कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा कम रहे।
दो पालियों में मूल्यांकन कराने पर विचार
एसबीएस इंटर कालेज और केके इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए दो पालियों में मूल्यांकन पर विचार है। इस मामले में डीएम से सहमति लेने के बाद गाइड लाइन तय कर दी जाएगी। उपनियंत्रक के साथ बैठ कर शासन से मिले निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 3,35,213 कापी जांचने का लक्ष्य
जिले को 3,35,213 कापी जांचने का लक्ष्य मिला है। एसबीएस इंटर कालेज में 1,82,213 और केके इंटर कालेज में 1.53 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होनी है। दो दिन चले मूल्यांकन कार्य में दोनों केंद्रों पर एक हजार कापी जांची जा सकी हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें