फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस ने 42 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर दबोचे

Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एसओजी टीम की मदद से सदर कोतवाली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 42 किलो 15 ग्राम गांजा, दो बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। गांजा की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह मानपुर-ठठिया रोड पर हाईवे पुल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से एक बोरी मिली, जिसमें गांजा रखा था। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर सुरसी निवासी विपिन सिंह यादव, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी शोभित उर्फ कल्लू कटियार बताया।
दोनों ने बताया कि वह लोग गांजा बेचने के लिए जा रहे थे। बोरी में 35 किलो 830 ग्राम गांजा था। एसपी ने बताया कि कानपुर का रहने वाला धर्मेंद्र नेपाल के काठमांडू से गांजा लेकर आता है और इन दोनों से कन्नौज क्षेत्र में बिक्री कराता है। वहीं, रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने शेखपुरा से चौधरी सराय जाने वाले मार्ग पर टावर के पास एक बाइक सवार को पकड़ा था। उसके पास से छह किलो 183 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहल्ला सराय बहादुर निवासी अमरजीत बताया। एसपी ने बताया कि पूरे गांजे की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें