छिबरामऊ। प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरुकता रैली निकाली। दुकानों पर जाकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए चेताया।
शनिवार को शांति निकेतन विद्यापीठ व पालिका परिसर में ईओ सुरेंद्र केसरवानी ने लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। उसके बाद एनसीसी कैडेट्स व विद्यालय के बच्चों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर जागरुकता रैली निकाली। ईओ सुरेंद्र केसरवानी ने कहा कि दुकान पर पॉलिथीन मिलने पर दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक राजीव दुबे, नीरज मिश्रा, संजय वर्मा, अमरदीप, प्रदीप कश्यप, हीरालाल कालेज के एनसीसी कैप्टन संदीप माधव व एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।