कन्नौज। इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और सोने के बिस्किट टीम के हाथ लगे हैं। रुपयों की गिनती के लिए टीम ने मशीन मंगाई है। वही कारोबारी के घर में कई जगह बने तहखाने और दीवारों में बनाए गए लॉकरों को खोजने के लिए लखनऊ से आर्किटेक्ट टीम को भी बुलाया है।
टीम को दूसरे दिन नोटों का जखीरा मिला। भारी रकम टीम के हाथ लगते ही कानपुर से रुपये गिनने वाली मशीन लेकर एक टीम आ गयी है। टीम के अधिकारियों का मानना है कि मकान और पास ही बनी गोदाम में कई ऐसे तहखाने और दीवारों में लॉकर है। इन्हें खोजना मुश्किल है। इस कारण रविवार सुबह लखनऊ से आर्किटेक्ट इंजीनियरों की टीम को भी बुलाया गया है।
बड़ी संख्या में करोड़ों रुपये और सोना मिलने की जानकारी पर मौके पर कई थानों की फोर्स को भी लगा दिया गया। टीम के अधिकारियों ने केंद्रीय पुलिस बल की भी मांग की है।
कन्नौज। कारोबारी पीयूष जैन को टीम ने कानपुर या कन्नौज में किसी गुप्त ठिकाने पर रखा है ।छापेमारी और तलाशी के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी फोन पर उससे बात भी करते हैं।