फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाने पर रेड: पीयूष को लेकर पहुंची टीम, फिंगर प्रिंट से खोले लॉकर, साढ़े चार करोड़ नकदी और एक करोड़ के जेवर मिले

Sun, 26 Dec 2021 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहर के होरी मोहल्ला में रहने इत्र एवं कंपाउंड करोबारी रानू मिश्रा के घर और कारखाने से टीम कुछ दस्तावेज और लैपटॉप से डाटा निकाल कर अपने साथ ले गई। टीम के मुताबिक एक ही मकान के दो भाग है। तलाशी लेने में एक से दो दिन लग सकते हैं। 
विज्ञापन
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर दूसरे दिन भी डीजीजीआई टीम की जांच पड़ताल जारी रही। कानपुर से महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की एक और टीम पीयूष जैन को लेकर कन्नौज पहुंची।
विज्ञापन


उधर, कारोबारी रानू मिश्रा उर्फ संदीप के घर और कारखाने में भी टीम ने छानबीन करते हुए कुछ अहम दस्तावेजों को जब्त किया। शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर शुक्रवार शाम करीब चार बजे जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने छापा मारा था।

शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि करीब साढ़े चार करोड़ रुपये और एक करोड़ के जेवर अलमारियों और लॉकरों से बरामद हुए थे। पूरी रात घर में चली छानबीन के बीच शनिवार सुबह कानपुर से एक और टीम उनके घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिकटीम के साथ कारोबारी पीयूष जैन भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


घर पर फ्रिंगर प्रिंट वाले लॉकर हैं। इन्हें खोलने लिए पीयूष को ले जाया गया। टीम ने कुछ लॉकरों को कटर और डुप्टीकेट चाबी से भी खोला है। शनिवार को पुलिस गैस वेल्डिंग कटर और डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले कारीगरों को लेकर पीयूष के घर पहुंची। घर में लॉकर और दीवारों के तोड़ने की आवाज आती रही।

सूत्रों के मुताबिक यहां बड़ी संख्या में कैश और जेवर मिलने की संभावना है। वहीं शहर के होरी मोहल्ला में रहने इत्र एवं कंपाउंड करोबारी रानू मिश्रा के घर और कारखाने से टीम कुछ दस्तावेज और लैपटॉप से डाटा निकाल कर अपने साथ ले गई। टीम के मुताबिक एक ही मकान के दो भाग है। तलाशी लेने में एक से दो दिन लग सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें