फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण यादव और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों के लिए सुबह आठ से शाम 4: 30 बजे तक का समय गलत है। इसका वह सब विरोध करते हैं। इसको लेकर शिक्षक 16 अगस्त से बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे थे। इस अनियमित व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा और समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिए जाने की मांग की। नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, शिक्षा संहिता में निर्धारित समयावधि 5 घंटे 20 मिनट शिक्षण कार्य कराने की मांग की। एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित तकनीकी कारणों से कार्यभार ग्रहण न कर पाने वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने, वंचित तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किए जाने, विनियमित शिक्षकों की तदर्थ सेवाएं पेंशन के लिए आगणित किए जाने की मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें