फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पति के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत को पूरा करने और शादी का झांसा देकर युवक तीन साल से महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवक ने अब महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए सीओ से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के बाद से पति का दिमागी संतुलन खराब हो गया। इलाज के लिए रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर परिवार के युवक ने मदद की। युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। इस बीच बेटी हुई। तब युवक से शादी करने के लिए कहा। उसने इनकार कर दिया। अब वह दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर महिला ने सीओ शिवकुमार थापा से न्याय की गुहार लगाई। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें