कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 48 युवाओं ने रक्तदान किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान 48 युवाओं ने रक्तदान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर है। भारतीय जनता युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि रक्तदान शिविर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने वाला कार्यक्रम है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो मंगलम पांडेय ने कहा भाजयुमो के प्रत्येक कार्यकर्ता के रक्त की एक-एक बूंद भारतीय जनता पार्टी एवं देश के लिए समर्पित है।
शिविर में सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला प्रभारी मुखलाल पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो शिवेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो सौरभ पटेल, दीपक गुप्ता, पुनीत दुबे ,अनुज राजपूत, बलराम राजपूत, मामन गुप्ता, शेखर कटियार, अंकित कटियार, वाशु मिश्रा, विनीत तिवारी, घनश्याम राजपूत, गोविंद कटियार, बिक्कू पटेल, आकाश गुप्ता, शिल्पी भारती, मोनू चौहान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्तदान कराने में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के डॉ. विभांशु चतुर्वेदी, अभिषेक, गोविंद मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, राहुल, जैकी, मिथिलेश कुमारी मौजूद रहीं।