फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा गिहार समुदाय के लोग भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम सराय गूजरमल में गिहार समुदाय के लोगों का कब्रिस्तान है। मंगलवार को कुछ लोगों ने कब्रिस्तान के आसपास की जमीन को समतल करा दिया।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही गिहार समुदाय के लोग पहुंच गए और हंगामा कर दिया। एसडीएम ने यथास्थिति कायम कराते हुए बुधवार को पैमाइश कराए जाने का आश्वासन देकर गिहार समुदाय के लोगों को शांत किया। छिबरामऊ देहात क्षेत्र के गांव सराय गूजरमल में दस डिसमिल जमीन में गिहार समुदाय के लोगों का कब्रिस्तान है। मंगलवार को कब्रिस्तान के आसपास स्थित संक्रमणीय भूमिधरों ने इस जमीन के आसपास के इलाके को जेसीबी से समतल करा दिया। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की देर सायं 100 से अधिक गिहार समुदाय के कब्रिस्तान पर पहुंच गए और सालों कब्रों को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गिहार समुदाय के लोगों के हंगामे की जानकारी पर कोतवाल अजय कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे गिहार समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच एसडीएम उमाकांत तिवारी भी राजस्व टीम के साथ वहां पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर यथास्थिति कायम रखने को निर्देश देते हुए बुधवार को पैमाइश कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि कब्रिस्तान के लिए 10 डिसमिल जमीन अभिलेखों में दर्ज है। पैमाइश के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बुधवार को राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें