फर्रुखाबाद चौराहा के पास स्थित गीतापुरम फेस टू
कालोनी स्थित मंदिर परिसर में तक्षशिला इंटर नेशनल वेेलफेयर ट्रस्ट द्वारा
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भीड़ उमड़
पड़ी।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे ने
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ
किया। दुबे ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने देश को
आजादी दिलाने में महती भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर संस्था द्वारा जनहित
में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
शिविर के
दौरान नेत्र रोगियों की संख्या ज्यादा पाई गई। ट्रस्ट के उप प्रमुख
विक्रांत सिंह राठौर ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह नौ बजे फिर शिविर का
आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में चेयरमैन भरत सिंह राठौर, डॉ. अरविंद दुबे,
संजीव सक्सेना, सुरेश यादव, मुन्ना भइया, शिवम दुबे, राहुल राठौर,
राजेश्वरी, बलवीर व श्रीपाल आदि मौजूद थेे।