फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः विशुनगढ़ के हॉटस्पॉट में लोग नहीं कर रहे निर्देशों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद ढाई सौ मीटर दायरे को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया था। पुलिस के सामने हॉटस्पॉट की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए लोग बेखौफ इधर-उधर आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन एवं पुलिस की अनदेखी का परिणाम है कि नगर के मुख्य बाजार सहित हॉटस्पॉट घोषित किए क्षेत्र के आसपास तमाशबीनों का मजमा देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मजे की बात तो यह है कि पुलिस ही शासन व प्रशासन के निर्देशों का मजाक उड़ा रहे हैं। न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही चेहरे पर मास्क का प्रयोग करते हैं। पुलिस को देखकर कस्बे के लोग भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्र में पूरे दिन चहलकदमी करते रहते हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्र में आए थाने से बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर संक्रमित युवक का आवास है। प्रशासन ने उसके आवास से ढाई सौ मीटर इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया है।
संक्रमितों के परिजन जांच के लिए भेजे गए
कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए परिजन घर में ताला डालने को तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना था कि उनके जाने के बाद घर के जानवरों की देखभाल कौन करेगा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर युवक की गलत रिपोर्ट देने का भी आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा काफी समझाने के बाद परिजन सैंपलिंग के लिए जाने को तैयार हुए। टीम ने परिवार के चार सदस्यों को सैंपलिंग के लिए सौ शय्या अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें