छिबरामऊ। नोएडा में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद उसके पैतृक गांव माधौनगर में अंत्येष्टि संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद गार्ड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बात सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार तथा मृतक गार्ड के शव के संपर्क में आए 20 लोगों की सैंपलिंग करवाई गई थी। रविवार को गार्ड की पत्नी व एक पुत्री में भी कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने मृतक गार्ड की पत्नी व दो पुत्रियों सहित शव के संपर्क में आए लोगों की सौ शय्या अस्पताल लाकर सैंपलिंग करवाई। रविवार को मृतक गार्ड की 38 वर्षीय पत्नी व 4 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मां बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि माधौनगर को हॉटस्पॉट बनाकर सील करवा दिया गया है।