फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव, झोले में कपड़े और फावड़ा मिला

विज्ञापन
मृतक के पास बिखरे पड़े कपड़े। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुगरापुर(कन्नौज)। गंगा किनारे हरदोई क्षेत्र के कटरी इलाके में पेड़ पर युवक का शव झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। इसके बाद भी शव के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक के पास से झोला बरामद हुआ है। इसमें कपड़े और फावड़ा मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को गुगरापुर क्षेत्र के पास गंगा किनारे हरदोई जनपद के थाना अरवल के कटरी इलाके में पेड़ पर गमछे से 30 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने झूलता देखा। इससे सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पर अरवल थाना प्रभारी लल्लू सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी युवक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। मृतक के पास झोला रखा मिला। इसमें दो जोड़ी पैंट और शर्ट के अलावा नया फावड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक काला पैंट, सफेद शर्ट, काली जैकेट और गोल्ड स्टार के जूते पहने है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें