फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, मंत्री जय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया 30 शय्या अस्पताल का शुभारंभ

विज्ञापन
30 शय्या अस्पताल का शुभारंभ करते स्वास्थ्य राज्यमंत्री जय प्रताप सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कस्बे के श्यामलाल खंडेलवाल राजकीय चिकित्सालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने से अब स्थानीय स्तर पर ही इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बाकी सुविधाओं को जल्द पूरा कराया जाएगा। चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को निर्देशित किया जा चुका है। ओपीडी और वैक्सीनेशन का कार्य भी जल्द शुरू होगा। दवाइयों और आवश्यक चिकित्सीय सामग्री अस्पताल में पहुंच चुकी है। जीका वायरस को लेकर पूछने पर कहा कि रैपिड टीम के साथ स्थानीय स्वास्थ्य टीम को भी लगाया गया है। जांच के साथ सभी मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं जीका वायरस को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे, मुनीष मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा सहित स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।
चिकित्सक आवासों का होगा निर्माण
अस्पताल में चिकित्सक और कर्मचारी आवास न होने की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शीघ्र निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि अस्पताल में फिजीशियन, शल्यक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्टर, दंत शल्यक, तीन स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, डेंटल हाईजेनिस्ट, डार्क रूम सहायक, फार्मासिस्ट व वरिष्ठ सहायक के एक पद पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें