फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार परिषदीय स्कूलों की पेयरिंग निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 50 से अधिक छात्रों वाले चार परिषदीय स्कूलों की निकट के स्कूलों में पेयरिंग कराई गई थी। बीएसए ने मंगलवार को चारों स्कूलों की पेयरिंग को निरस्त कर दिया। अब इन स्कूलों के छात्र अपने पुराने स्कूलों में संचालित होंगे।
विज्ञापन


बीएसए संदीप कुमार ने जारी आदेश में बताया कि तालग्राम ब्लॉक के ग्राम रामगंज, अकरमाबाद, उमर्दा ब्लॉक के डबहा और गुगरापुर के लालपुर पश्चिमी में संचालित परिषदीय स्कूलों की निकटतम स्कूलों में पेयरिंग कराई गई थी। इन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 से अधिक थी। सभी स्कूलों की पेयरिंग का निरस्त कर दिया गया है। अब इन स्कूलों के छात्र अपने गांव के स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण करेंगे। पेयरिंग निरस्त करने का आदेश सभी बीईओ और स्कूल के इंचार्ज शिक्षक को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें