ठठिया। क्षेत्र के जनखत में दंगल का आयोजन शुरू हो गया है। दंगल में पहले दिन पहलवानों ने अपने दांव आजमाएं और प्रतिद्वंदी पहलवानों को चित कर दिया। वहीं एक मुकाबला बराबरी पर छूटा।
शनिवार को दंगल के पहले दिन मिडईपुरवा के पहलवान शिवकरन और हरिजनपुरवा के पहलवान बबलू के बीच मुकाबला कांटे का रहा। मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती का दूसरा मुकाबला कन्नौज के नागेश पहलवान और खिरयाना के संजय के बीच रहा। इसमें संजय विजयी रहे।
वहीं औरैया के घनश्याम और सबलपुुर के पहलवान अभिनायक के बीच कुश्ती का रोचक मुकाबला रहा। कई दांवों में उलटफेर के बाद औरैया के धनश्याम विजयी रहे। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। कुश्ती का संचालन शिव सिंह यादव ने किया। रेफरी के रूप में अशर्फीलाल यादव व श्रीकृष्ण पांडेय रहे। इस दौरान विनोद यादव पूर्व प्रधान, रूपलाल शर्मा, विमलेश शुक्ला, पप्पू यादव, प्रभु दयाल, लाला सक्सेना आदि मौजूद रहे।