फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव

Sun, 02 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
दंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठठिया। क्षेत्र के जनखत में दंगल का आयोजन शुरू हो गया है। दंगल में पहले दिन पहलवानों ने अपने दांव आजमाएं और प्रतिद्वंदी पहलवानों को चित कर दिया।  वहीं एक मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


शनिवार को दंगल के पहले दिन मिडईपुरवा के पहलवान शिवकरन और हरिजनपुरवा के पहलवान बबलू के बीच मुकाबला कांटे का रहा। मुकाबला बराबरी पर छूटा।  कुश्ती का दूसरा मुकाबला कन्नौज के नागेश पहलवान और खिरयाना के संजय के बीच रहा। इसमें संजय विजयी रहे।

वहीं औरैया के घनश्याम और सबलपुुर के पहलवान अभिनायक के बीच कुश्ती का रोचक मुकाबला रहा। कई दांवों में उलटफेर के बाद औरैया के धनश्याम विजयी रहे। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। कुश्ती का संचालन शिव सिंह यादव ने किया। रेफरी के रूप में अशर्फीलाल यादव व श्रीकृष्ण पांडेय रहे। इस दौरान विनोद यादव पूर्व प्रधान, रूपलाल शर्मा, विमलेश शुक्ला, पप्पू यादव, प्रभु दयाल, लाला सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें