एसडीएम गौरव शुक्ला से वार्ता करते विनोद यादव।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्रामसभा असालताबाद के बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित हैं। 15 अप्रैल को प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया है। प्रशासन ने घर-घर राशन पहुंचाने के निर्देश जारी किए थे। पांच दिन बाद भी गांव में राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका है।
बहादुरपुर में लगभग तीन हजार की आबादी है। हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद गांव के लोग घरों में कैद हैं। कई परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रशासन के सहायता उपलब्ध कराने की आस में सात दिन का समय बीत गया। अभी तक इन लोगों तक सहायता नहीं पहुंची है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूर परिवारों के सामने परिवार का पेट भरना मुश्किल होने लगा है। ग्राम प्रधान विनोद यादव ने ग्रामीणों की मदद के लिए गांव में डेरा जमा रखा है। वह हर जरूरतमंद की यथासंभव मदद कर रहे हैं।
इस संबंध में एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि कोटेदार को गांव में घर-घर राशन वितरण के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बहादुरपुर गांव को छोड़कर असालतनगर सहित सभी मजरों में राशन वितरण करवाया जा चुका है। मंगलवार से बहादुरपुर गांव में वितरण शुरू करवाया जाएगा।