फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों के लिए जिले में बनेगी अस्थायी जेल जमातियों के लिए जिले में बनेगी अस्थायी जेल

विज्ञापन
सेंट जेवियर्स इंटर कालेज में कमरे देखते जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वायरस के चलते जमातियों के लिए जिले में अस्थायी जेल बनाई जाएगी। इसके लिए जेल अधीक्षक ने सेंट जेवियर्स स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सूबे की मस्जिदों और मदरसों में मिल रहे जमातियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। इनसे रमजान में संक्रमण फैलने की आशंका है। इससे सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाने का फैसला लिया गया है। सोमवार को जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन के पास सेंट जेवियर्स इंटर कालेज का निरीक्षण किया। अधीक्षक ने कालेज के कमरों को बैरक बनाने की संभावनाएं देखीं।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि रमजान में अगर जिले में कहीं से भी जमातियों को पकड़ा जाता है, तो अस्थायी जेल में रखा जाएगा। इससे कि जिला कारागार में बंद अन्य बंदी और कैदियों में कोरोना वायरस न फैल सके। आला अधिकारियों के फैसले के बाद अस्थायी जेल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें