फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के निचली गंग नहर में कूदने की सूचना पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने थाने पहुंच कर बेटी को गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते नहर में कूदने की सूचना दी। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर नहर के दोनों ओर पटरियों के किनारे युवती और युवक को तलाशने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में रहने वाला एक किसान रविवार रात साढ़े आठ बजे सौरिख थाने पहुंचा। किसान ने प्रभारी थानाध्यक्ष राधा कृष्ण को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसकी बेटी गांव के किनारे बह निचली गंग नहर के किनारे पहुंची। पीछे-पीछे उसका 16 वर्षीय बेटा भी पहुंच गया।
बेटे ने देखा कि गांव का ही युवक उसकी बेटी से बात करता था। थोड़ी देर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद युवक ने नहर में छलांग दी। यह देखकर उसकी बेटी ने भी नहर में छलांग लगा दी। भागकर बेटे ने घटना जानकारी उसे दी। इसके बाद गांव वालों के साथ नहर में दोनों को वह तलाश करता, लेकिन बेटी और गांव का युवक जब नहर में नहीं मिला तो वह थाने चलकर आया है। थानाध्यक्ष ने तत्काल मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद दो पुलिस टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया।
विज्ञापन

दोनों टीमों नहर की दोनों पटरियों के किनारे-किनारे युवती और युवक की तलाश शुरू की है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती और युवक की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, पुलिस लड़के के घर पहुंची तो ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि करीब सात बजे परिवार के लोग ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
डाक बंगला रोड से संदिग्ध गिरफ्तार
कन्नौज। शहर के डाक बंगला रोड से पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी की बाइक मिली है और वह किसी गैरजनपद का रहने वाला है। सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें