फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी पर युवक ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। पत्नी से कहासुनी होने के बाद एक युवक ने गांव के बाहर रात में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के गांव ताखेपुर्वा निवासी सुरेश ने बताया कि बड़े भाई नरेंद्र उर्फ रिक्की(34) पुत्र जयराम की शनिवार रात 10 बजे पत्नी सुनीता से कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह घर से गांव के चकरोड पर तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनकर भाई सुरेश मौके पर पहुंच गया। सूचना पर सीओ शिव प्रताप सिंह, जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरेंद्र के शव के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। सुबह फारेंसिक टीम प्रभारी रविंद्र शंकर ने छानबीन कर सबूत एकत्रित किए। भाई सुरेश ने बताया कि नरेंद्र के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। पत्नी से कहासुनी के बाद तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। सीओ ने बताया कि युवक खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें