फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो गुटों में फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के शेखपुरा मोहल्ला में रंजिश के चलते दो गुटों में गाली गलौज के बाद पथराव और फायरिंग हुई। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के संवेदनशील मोहल्ला शेखपुरा में एक बार फिर दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। लोगो ने बताया कि करीब 20 मिनट तक हुई फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ शिवकुमार और कोतवाल विकास राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस बल को देखते ही फायरिंग कर रहे लोग फरार हो गए।
घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया है। फायरिंग कर रहे उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने दबिश शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें