एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विवेक शाक्य।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।
सोमवार को जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विवेक कुमार शाक्य की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया। कहा कि प्रदेश में पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ हत्या, लूट, बलात्कार व अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। किसान, व्यापारी सभी बेहाल हैं।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन दिया। इस मौके पर राहुल शाक्य, जितेंद्र कश्यप, रवि शाक्य, कृष्णगोपाल, रामबरन सिंह शाक्य मौजूद रहे। संवाद