तिर्वा। सदर कोतवाली का काजी टोला हॉटस्पॉट है। मोहल्ले के शिखर द्विवेदी (27) पुत्र सुरेंद्र बहादुर की सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ गई।
परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के गेट पर ही शिखर ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की जानकारी लगते ही उसके मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। सदर कोतवाल ने बताया कि युवक की मौत की उन्हें जानकारी हुई है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। संवाद