फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्कूल की जमीन पर की कब्जे की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईजी पहुंचे। डीएम और एसपी के साथ उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना। आईजी ने अधिकारियों को गंभीरता से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को तालग्राम थाना परिसर मे डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान अचानक आईजी कानपुर जोन प्रशांत कुमार पहुंच गए। इस दौरान मायापुर्वा के ग्रामीणों ने आईजी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय की जमीन पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इस पर आईजी ने कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त के निर्देश दिए। कूकापुर की प्रधान शिवकुमारी ने सीसी मार्ग निमार्ण में अवरोध पैदा करने की शिकायत की। इस दौरान कुल 16 शिकायतें आई। इसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो थाने लेकर पहुंची प्रेमिका
इंदरगढ़। संपूर्ण थाना दिवस के दौरान 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी को जबरिया लेकर थाने पहुंच गई। यहां एएसपी अरविंद कुमार से कहा कि वह दोनों लोग एक गांव में रहते है और एक साथ पढ़ते है। बीते करीब पांच सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अब प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं प्रेमी ने कहा कि दोनों की जाति अलग है। इससे वह शादी करना नहीं चाहता है। एएसपी ने दोनों के परिजनों को बैठकर मामले को निपटाने को कहा। मामला न निपटने पर युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेत्रहीन की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा
छिबरामऊ।कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में सीओ शिवकुमार थापा ने समस्याएं सुनीं। ग्राम भगवंतपुर के नेत्रहीन सिपाहीलाल ने बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। पिछले थाना दिवस में की शिकायत पर लेखपाल व कानूनगो ने पैमाइश कर निशानबंदी की थी। उनके जाने के बाद दबंगों ने निशान मिटा दिए। विरोध करने पर यह लोग गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए। इसके अलावा थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं। किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। इस मौके पर कानूनगो आदित्यप्रकाश दीक्षित, राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें