फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौनी लेकर प्रसन्न हुए किसान, बोले बने असली मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील के नौ गांवों के 47 किसानों को घरौनी वितरित की गई। ग्राम किशनपुर के दो लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में घरौनी दी। शेष लोगों को तहसील सभागार में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने घरौनी सौंपी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि इसमें गांवों में होने वाले जमीन के विवादों से निजात मिलेगी। तहसील सभागार में तालग्राम ब्लाक के ग्राम अतरौली के किसान राजबहादुर, घनश्याम, महेश चंद्र, आशीष तथा धर्मवीर ने कहा कि अब हम अपने मकान के असली मालिक हो गए। बैंकों से कर्ज मिल सकेगा। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम किशनपुर के दिनेश चंद्र तथा रामसेवक को घरौली लखनऊ में मुख्यमंत्री ने वितरित की। 1072 घरौनी पहले ही वितरित की जा चुकी हैं। इस दौरान तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, अनूप पटेल तथा कई किसान मौजूद रहे।
इन गांवों में बन चुकी है घरौनी
तालग्राम ब्लाक के अतरौली, किशनपुर, मुसाफिरपुर, अयूबपुर, ददौरा, बैसापुर, फिरोजपुर, पुखरावा तथा गदनापुर काजी में आबादी तथा मकान के स्वामित्व के लिए घरौनी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें