फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर डोज के मैसेज आने की जांच शुरू, डीएम ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बगैर डोज लगाए लोगों के मोबाइल पर मैसेज आने और कूड़े के ढेर में मिली कोरोना वैक्सीन की वायलों का मामला डीएम ने संज्ञान में लिया। उन्होंने सीएमओ को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

ब्लाक जलालाबाद क्षेत्र में कोरोना का दूसरा डोज लगाए बगैर लोगों के मोबाइल में डोज लगने के मैसेज पहुंच रहे है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद परिसर में कोविशील्ड वैक्सीन की कई आधी भरी हुई वायल कूड़े के ढेर में मिली थी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
सीएमओ ने बताया कि एक वायल में 10 डोज होते है। कभी-कभी 10 से कम लोगों को डोज लगाने के बाद वैक्सीन में डोज बच जाता है । बची डोज चार से छह घंटे बाद खराब हो जाती है। जबकि बगैर डोज के लोगों के मोबाइल पर डोज लगाने का मैसेज पहुंचने की उन्होंने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें