छिबरामऊ। नेशनल हाइवे चौड़ीकरण नगर की सीमा से गुजरने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दोपहर के समय रोजाना जाम लगने से वाहन चालकों को मुसीबत उठानी पड़ रही है।
शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे पूर्वी बाईपास बनाए गए रोड डायवर्जन के पास जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी। यात्री वाहनों में बैठे लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। आसपास के दुकानदारों ने मशक्कत कर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि जाम की समस्या से निजात न मिलने पर एनएचएआई के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
.
दिन भर उड़ते धूल के गुबार
जीटी रोड निर्माण के कारण दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। सड़क के किनारे रहने वाले लोग व दुकानदारों में धूल के कारण सांस रोग की समस्या होने लगी हैं। पूर्वी बाईपास स्थित राधा नगर कालोनी के लोग समस्या को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।