फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर एक लाख की बीयर चोरी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की छानबीन

विज्ञापन
चोरों के लगाई गई सेंध दिखाता सेल्समैन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पूर्वी बाईपास पर गुरुदयाल सिंह पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख से अधिक की बीयर पार कर दी। पुलिस ने छानबीन कर चोरों का पता लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी संगीता देवी पत्नी रामनरायन की पूर्वी बाईपास पर बीयर शॉप है। इस दुकान पर मोहल्ले का धर्मजीत पुत्र छोटेलाल सेल्समैन है। सोमवार रात लगभग 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काट दी। चोर 1404 डिब्बा बीयर के केन, कैमरा, एलईडी टीवी, गोलक में रखी नगदी ले गए। सुबह आसपास के दुकानदारों ने दीवार कटी देखी तो संगीता देवी को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चोरी के संबंध में दुकानदारों से जानकारी ली। लाइसेंस धारक संगीता देवी ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन करवाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें