फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर सगे भाइयों पर एससी/एसटी में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हरदोई के थाना मल्लावां के ग्राम साहिमपुर निवासी कमलेश ने कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चार जून की दोपहर करीब एक बजे बरूआबाग स्थित ईंट भट्टा के पास लघुशंका कर रहा था। उसी समय उसके पड़ोसी गांव बिरिया नजीरपुर निवासी सगे भाई अजय सिंह व मनक्के आकर गाली गलौज करने लगे।
इसका विरोध करने पर लात-घूसों व डंडे से पीटा। थाने में सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण में गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अजय सिंह व मनक्के के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें