फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को हर रोज 200 ई-केवाईसी कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए हर रोज 200 ई-केवाईसी कराने का लक्ष्य कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि जनपद में दो लाख 69 हजार 43 किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इसमें एक लाख 79 हजार 928 किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है। 89,115 किसानों को ई-केवाईसी करानी हैं।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि अब 31 जुलाई तक किसानों को ई-केवाईसी कराने का समय दिया गया है, इसके बाद जो भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जाएगी, उसका लाभ उन्हीं को मिलेगा। जो ई-केवाईसी करा चुके होंगे। क्षेत्रीय व विभाग कार्यालय के अलावा जन सुविधा केंद्र पर जाकर किसानों को ई-केवाईसी कराने को कहा गया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, छिबरामऊ को हर रोज ई-केवाईसी की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें