फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन से सचिव विहीन है मंडी, 400 लाइसेंस के नवीनीकरण लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कृषि मंडी समिति में 11 दिनों से सचिव नहीं हैं। करीब 400 व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लटके हैं, अंतिम तारीख 30 जून है। कन्नौज के अलावा तिर्वा उपमंडी के भी आढ़तियों का यहीं से नवीनीकरण होता है।
विज्ञापन

15 जून को कृषि उत्पादन मंडी परिषद कानपुर के संभागीय उप निदेशक संतोष कुमार ने दो जिलों की चार मंडियों में सचिव का चार्ज संभाल रहे डॉ. दिलीप वर्मा से कन्नौज मंडी का अतिरिक्त चार्ज ले लिया था। उसका कारण, मंडी में न आना था। साथ ही मंडी निरीक्षक रघुराज प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया था। 11 दिन बीत जाने के बाद भी इन पदों पर तैनाती नहीं हो सकी। बताया गया है कि कन्नौज मंडी समिति से ही तिर्वा की उपमंडी भी जुड़ी है। दोनों ही स्थानों पर 350 आढ़ती पंजीकृत हैं। इसके अलावा मिल कारोबारी, थोक व्यापारी व कोल्ड स्टोरेज स्वामी भी हैं। इनके भी लाइसेंस का नवीनीकरण होता है। अब पांच दिन ही नवीनीकरण को बचे हैं, लेकिन सचिव पद पर तैनाती नहीं हुई है, जिससे लाइसेंस का नवीनीकरण हो सके।
लाइसेंस नहीं तो दो फीसदी टीडीएस
मंडी समिति के जानकारों की माने तो बिना लाइसेंस के नगद व्यापार करने पर आढ़तियों आदि से दो फीसदी टीडीएस कटता है, इस वजह से व्यापारी 200 से 300 रुपये निर्धारित शुल्क पर लाइसेंस का नवीनीकरण कराना जरूरी समझते हैं।
विज्ञापन

12 दिन से धर्मकांटा खराब
कृषि मंडी समिति में 12 दिन से सरकारी धर्मकांटा खराब है। मंडी समिति में अनाज का वजन करने के लिए दो धर्मकांटा लगे हैं, जिसमें एक सही है और दूसरा खराब चल रहा है। इस पर लोहे के गाटर डाल दिए गए हैं, जिससे वाहन न गुजरें। मंडी कार्यालय की माने तो कानपुर तक इसकी जानकारी दे दी गई है, लेकिन अब तक कांटा सही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें