Now Google will get hundred bed hospital location
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। मरीजों व उनके तीमारदारों को सौ शय्या अस्पताल तक पहुंचने के लिए किसी से भी रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब गूगल से सौ शय्या अस्पताल की लोकेशन मिल जाएगी। इसके लिए शासन ने अस्पताल प्रशासन से बिल्डिंग की लोकेशन मांगी है।
शासन स्तर से सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय की बिल्डिंग की लोकेशन मांगी गई है। इसके लिए सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप को पत्र भेजा गया था। सीएमओ ने सौ शय्या अस्पताल को जीपीएस मैप कैमरा से फोटो खींचकर भेजने के निर्देश दिए। बिल्डिंग की इस फोटो को शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से बिल्डिंग को गूगल पर अपलोड कराया जाएगा। इसके बाद गूगल पर सर्च करते ही अस्पताल की लोकेशन मिल जाएगी। इस संबंध में फार्मासिस्ट डा. अजय कुमार ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से सीएमओ कार्यालय से सौ शय्या अस्पताल की बिल्डिंग की फोटो मांगी गई है, जिसको भेज दिया गया है।