इमरजेंसी रजिस्टर चेक करते सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल के सीएमएस ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी रजिस्टर चेक किया। इसमें बीमारी का कॉलम खाली मिला। इस पर सीएमएस बिफर गए। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया।
शुक्रवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का रजिस्टर चेक किया। इसमें डायग्नोस (लक्षण देखकर रोग का निर्णय करना) का कॉलम खाली मिला। रजिस्टर में कई जगह यह कॉलम खाली था। कुछ मरीजों का ही डायग्नोस लिखा गया था। इस पर उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया।
मरीज की बीमारी न लिखे जाने से अस्पताल कर्मियों को दिक्कत होती है। सीएमएस ने बताया कि वह पहले भी कई बार चिकित्सकों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वालाें या भर्ती मरीजों के डायग्नोस लिखने के निर्देश दे चुके हैं। अब लापरवाही करने वाले चिकित्सकों को स्पष्टीकरण देना होगा।